पंजाबी परिवार के मर्डर के बाद अब अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र वरुण मनीष की रूममेट ने की हत्या

अमेरिका में रह रहे पंजाबी परिवार की हत्या के बाद एक और सनसनी खबर सामने आई है। दरअसल,  पर्ड्यू विश्वविद्यालय में 20 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्र वरुण मनीष छेड़ा की उसके रूममेट ने हत्या कर दी। इस बात की जानकारी  न्यूयॉर्क पुलिस ने दी।   न्यूयॉर्क पुलिस ने कहा कि अमेरिका के पर्ड्यू विश्वविद्यालय में 20 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्र वरुण मनीष छेड़ा की उसके रूममेट ने हत्या कर दी, जिसकी शुरूआती जांच में हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हत्या के बाद युवक के रूममेट को हिरासत में ले लिया गया है। इंडियाना पोलिस का वरुण मनीष छेड़ापर्डयू (Purdue) यूनिववर्सिटी का छात्र था।

बता दें कि इससे पहले अमेरिका में रह रहे पंजाब के होशियारपुर के एक परिवार के 4 सदस्यों की अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई है। वारदात कैलिफोर्निया के मर्सिड काउंटी के साउथ हाईवे के पास हुई. वहां की पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिवार के 4 सदस्यों की मौत की पुष्टि की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *