पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘शेरदिल द पीलीभीत सागा’ का ट्रेलर रिलीज

पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘शेरदिल द पीलीभीत सागा’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘शेरदिलः द पीलीभीत सागा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
‘शेरदिलः द पीलीभीत सागा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें पंकज त्रिपाठी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं। पंकज त्रिपाठी के साथ इस फिल्म में सयानी गुप्ता भी हैं, जो उनकी पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।
टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 17 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत पंकज त्रिपाठी से ही होती है, जो अपने गांव की खराब स्थिति की वजह से सरकारी ऑफिस में बैठे हैं। इसके बाद पंकज त्रिपाठी निकल पड़ते हैं एक मिशन पर, जिससे वह अपने गांव की स्थिति ठीक कर सकते हैं।
पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म की कहानी जंगल के किनारे बसे एक गांव के लोगों की है, जिन्हें हर दिन कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म में शहरीकरण की वजह से कम होते जंगल और उसकी वजह से उत्पन्न हुई समस्याओं के साथ मानव-पशु संघर्ष और गरीबी को दिखाने की कोशिश की गई है। यह फिल्म 24 जून को रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *