न्याय पंचायत संसाधन केंद्र सुल्तानपुर हटाना की मासिक संकुल बैठक का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुर कम्पोजिट में किया गया। बैठक का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के पावन चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर एजुकेशन कलेक्टिव इंडिया से श्री आलोक त्रिपाठी जी और ए आर पी अलका तोमर एवं दिनेश वर्मा जी उपस्थित रहे। बैठक में सभी शिक्षक संकुलों एवं अध्यापकों द्वारा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों पर चर्चा की गई तथा इन लक्ष्यों के सापेक्ष कार्य किए जाने के लिए सभी को प्रेरित किया गया । बैठक में शिक्षक संकुल अशोक अंतिल की बाल कविताओं का विमोचन एआरपी अलका तोमर, दिनेश वर्मा एवं आलोक त्रिपाठी जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बैठक में शिक्षक संकुल अशोक अन्तिल, प्रवेश कुमार, विनीता, संतर पाल, ने अपने-अपने विचार साझा किए। बैठक में सभी शिक्षकों द्वारा गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण कार्य किए जाने के सुझाव दिए गए । बैठक में ऊष्मा रानी, संगीता,देवानंद शर्मा,रुचि यादव, रीना रानी, रामकुमार,सुमित त्रिपाठी,राखी,रेशु यादव, निशा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, रजनेश, सुदेश कुमारी, तपस्या रुहेला,आदि शिक्षक- शिक्षिका उपस्थित रहे।
