नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी! मीरजापुर में फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले गिरोह का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी! मीरजापुर में फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले गिरोह का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में चील्ह पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी, कूटरचित नियुक्ति पत्र देने तथा धमकी देने के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में एक आरोपित की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है।

पुलिस के अनुसार, चील्ह थाना क्षेत्र के चेकसारी गांव निवासी धीरज मिश्रा ने 17 मार्च 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नामजद आरोपितों ने उन्हें और उनकी पत्नी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर छह लाख रुपये की ठगी की। आरोपितों ने कथित रूप से फर्जी नियुक्ति पत्र भी उपलब्ध कराया। जब रुपये वापस मांगे गए तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर चील्ह थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। इसी क्रम में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर पुरानाबाड़ा चौराहा, शास्त्री ब्रिज के पास से गुलाब चन्द पुत्र स्वर्गीय लालचन्द निवासी महामलपुर (नीबी तर), थाना कछवां को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *