नोएडा में Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने का आरोप, केस दर्ज; तलाश शुरू

नोएडा में Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने का आरोप, केस दर्ज; तलाश शुरू

नोएडा। नोएडा के बीटा थाना दो में सोशल मीडिया पर बाल यौन उत्पीड़न संबंधित आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री का प्रसारण करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ शनिवार सुबह मुकदमा दर्ज किया है। घटना की पुलिस जांच कर रही है।

थाना बीटा दो के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक अतुल प्रताप ने आज सुबह थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि साइबर सेल द्वारा उन्हें एक साइबर टीप उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम मैसेंजर के माध्यम से एक संदिग्ध यूजर द्वारा बाल यौन संबंधित आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री का प्रसारण किया गया है। शिकायत के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति का नाम प्रीत गुर्जर है तथा उसका मोबाइल नंबर भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रोफाइल से संबंधित आईपी एड्रेस, डिवाइस, आईडी और इलेक्ट्रॉनिक विवरण भी साइबर सेल द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपित ने दो फाइल बाल यौन शोषण संबंधित अपलोड किया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में इंस्टाग्राम यूजर प्रीत भड़ाना उर्फ प्रीत गुर्जर के मोबाइल नंबर के आधार पर थाना बीटा दो में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम की 2008 की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *