नोएडा। नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम ननुआ के राजपुर के एक घर में एयर कंडीशन का कंप्रेशर फटने से आज सुबह को आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम ननुआ का राजपुर में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में लगा हुआ एयर कंडीशन का कंप्रेसर आज सुबह को फट गया, जिसकी वजह से आग लग गई। उन्होंने बताया कि देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।


