नोएडा में हिंडन नदी में बड़ा हादसा, नाव की रस्सी बांधते समय दो युवक डूबे; एक का शव बरामद

नोएडा में हिंडन नदी में बड़ा हादसा, नाव की रस्सी बांधते समय दो युवक डूबे; एक का शव बरामद

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर नोएडा में थाना बिसरख क्षेत्र के यूसुफपुर चक शाहबेरी गांव के पास नाव में रस्सी बांधने के दौरान दो युवक हिंडन में डूब गए। नदी में डूबे दोनों युवकों के शवों को बरामद करने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस सोमवार को सुबह से ही हिंडन नदी में जुटी हुई है। एक युवक सौरभ का शव आज सुबह कुलेसरा के पास से पुलिस ने बरामद कर लिया है। दूसरे शव की तलाश जारी है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शिवा राजपूत (19) निवासी गांव हाजीपुर थाना स्याना बुलंदशहर और सौरभ (20) निवासी गांव बिजलीपुर थाना खुर्जा बुलंदशहर दोनों वर्तमान में बिसरख कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर चक शाहबेरी गांव में रह रहे थे। रविवार तड़के दोनों युवक नाव में रस्सी बांधने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रस्सी टूट गई। दोनों गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश शुरू कराई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। फायर सर्विस की टीम भी रेस्क्यू अभियान में जुट गई। गोताखोरों की मदद से नदी में दोनों युवकों की तलाश की जा रही थी। रविवार देर रात दोनों का पता नहीं चला था। उन्होंने बताया कि आज सुबह कुलेसरा के पास से सौरभ नामक युवक का शव बरामद हुआ। दूसरे की शव की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक पुराना हैबतपुर के पास लोग नाव से हिंडन नदी को पार करके दूसरी तरफ जाते हैं। दोनों युवक यहां नाव चलाने का काम करते थे। नाव चलाने के लिए दोनों तरफ रस्सी बांधी जाती है। इन रस्सी के सहारे नाव चलाई जाती है। नाव के लिए बंधी रस्सी के टूटने की वजह से यह हादसा हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *