नोएडा में स्कूल अकाउंटेंट ने दी जान, बहन का आरोप- 3 लाख के गबन का झूठा इल्जाम लगाकर किया परेशान

नोएडा में स्कूल अकाउंटेंट ने दी जान, बहन का आरोप- 3 लाख के गबन का झूठा इल्जाम लगाकर किया परेशान

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित एक कान्वेंट स्कूल में कार्यरत अकाउंटेंट द्वारा आत्महत्या करने के मामले में उसकी बहन ने बीती रात को स्कूल के प्रिंसिपल और चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि इन लोगों ने तीन लाख रुपए का गवन का आरोप उसके भाई पर लगाया, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या किया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि राखी पुत्र सत्यभान सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके भाई प्रिंस सिंह पुत्र सत्यवान मूलनिवासी जनपद झांसी देवला पक्षी विहार कॉलोनी में स्थित एम वी कॉन्वेंट स्कूल में अकाउंटेंट के पद पर नौकरी करते थे। उनका आरोप है कि स्कूल के चेयरमैन जीएस विश्वास तथा प्रिंसिपल आरती भाटी ने उसके भाई प्रिंस पर 3 लाख रुपए गबन करने का झूठा आरोप लगाया। इस बात से परेशान होकर उसने 25 सितंबर की रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्रिंसिपल और स्कूल के चेयरमैन के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *