नोएडा में साइबर ठगी के दो मामले: पुराने नोट बदलने के नाम पर महिला से 41.45 लाख ठगे, बुजुर्ग के खाते से 6.41 लाख पार

नोएडा में साइबर ठगी के दो मामले: पुराने नोट बदलने के नाम पर महिला से 41.45 लाख ठगे, बुजुर्ग के खाते से 6.41 लाख पार

नोएडा। नोएडा के थाना साइबर क्राइम में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बंद हुई पुरानी करेंसी को बदलकर नए नोट देने का झांसा देकर अज्ञात साइबर अपराधी ने उनसे 41 लाख 45 हजार रुपए की ठगी कर ली है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम प्रीति यादव ने बताया कि आज सुबह को अनुराधा छेत्री पत्नी अनुराग छेत्री निवासी सेक्टर 26 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से साइबर अपराधियों ने पुरानी करेंसी के बदले नये नोट देने का भरोसा देकर उनसे संपर्क किया। उन्होंने बातचीत की तथा नोट बदलने के एवज में जीएसटी के नाम पर साइबर अपराधियों ने 41 लाख 45 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता लालच में फंस गई तथा उसने उनके बताए हुए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। उनके अनुसार उसके बाद आरोपिताें ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में रवि आनंद सक्सेना ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी उम्र 87 वर्ष है। पीड़ित के अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से बिना उनकी अनुमति के 6 लाख 41 हजार रुपए की धोखाधड़ी करके ट्रांसफर कर लिया। पीड़ित के अनुसार वह इंडियन रेलवे से चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर्ड हैं, तथा नोएडा के सेक्टर 168 स्थित एक सोसाइटी में रहते हैं। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *