नोएडा में सड़क हादसों का कहर: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजे शव

नोएडा में सड़क हादसों का कहर: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजे शव

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी डीपी शुक्ल ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में अमरपाल (50) पुत्र रतनलाल निवासी सदरपुर कॉलोनी की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाले संदीप (35) पुत्र अशोक की बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में दीपांशु (24) मौत हो गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र में बीती रात को हुए एक अन्य सड़क हादसे में लेखन सिंह (46) पुत्र तारा सिंह की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में लवकुश शर्मा (25) की मौत हो गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *