नोएडा में लोन रिकवरी करने पहुंचे बैंक मैनेजर से मारपीट, बेटे और साथियों पर केस दर्ज

नोएडा में लोन रिकवरी करने पहुंचे बैंक मैनेजर से मारपीट, बेटे और साथियों पर केस दर्ज

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जनपद में नोएडा के थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि फेडरल बैंक अच्छेजा में मैनेजर (रिकवरी) के पद पर तैनात सुब्रत जेना ने गुरुवार सुबह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव बील अकबरपुर की रहने वाली श्रीमती प्रेमवती ने एक कार उनके बैंक से फाइनेंस करवाया था। उन्होंने किस्त समय पर नहीं दिया।

 

इसकी वजह से उनका लोन एनपीए हो गया। उन्होंने बताया कि इस बात की सूचना उन्होंने प्रेमवती को दी थी। कल वह रिकवरी के लिए बील अकबरपुर गांव पहुंचे तो प्रेमवती के बेटे सौरभ और उसके साथियों ने उनके साथ लाठी- डंडे से जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसे उपचार के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने आज घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *