नोएडा में ‘लड़की से मिलाने’ का झांसा देकर 17.98 लाख की साइबर ठगी! Flirtyfy Club के VIP मेंबरशिप के नाम पर ठगे रुपये

नोएडा में ‘लड़की से मिलाने’ का झांसा देकर 17.98 लाख की साइबर ठगी! Flirtyfy Club के VIP मेंबरशिप के नाम पर ठगे रुपये

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नाेएडा में अज्ञात साइबर अपराधियों ने फ्लर्टीफाई क्लब के माध्यम से लड़की से मिलवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 17 लाख 98 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने शनिवार को साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि आज सुबह निखिल कुमार रस्तोगी पुत्र लेफ्टिनेंट प्रदीप कुमार रस्तोगी निवासी सेक्टर 52 ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शादी करने के इच्छुक हैं। पीड़ित के अनुसार 27 अगस्त 2026 को वह टेलीग्राम एप पर फ्लर्टीफाई क्लब के माध्यम से एक लड़की से मिले। लड़की ने उनसे कहा कि आप जिस लड़की से वास्तव में मिलना चाहते हैं, उसके लिए आप क्लब के वीआईपी सदस्य बनें। सदस्य बनने के लिए उन्होंने तीन-चार दिनों में कुछ कार्य पूरा करने के लिए दिया। उन्होंने इसके एवज में उनसे 17 लाख 98 हजार रुपये ले लिया। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने आराेपित के बताए हुआ काम को सफलतापूर्वक कर दिया तो उन्होंने बताया कि उनका क्रेडिट स्कोर कम है। क्रेडिट स्कोर को बढ़ाने के लिए सात लाख 16 हजार रुपये और भुगतान करें। उनके अनुसार उनके वॉलेट में 17 लाख 98 हखार 348 रूपये हैं जो की पेंडिंग हैं। उनके अनुसार दाे सितंबर तक अलग-अलग अकाउंट में रकम ट्रांसफर कार्रवाई। बाद में उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि फ्लर्टीफाई एप एक वीडियो चैट है। जो विभिन्न देशों के पुरुष और महिलाओं के बीच निजी ऑनलाइन वीडियो कॉल करवाता है। यह सेवा ऑनलाइन ऊपभोक्ताओ के लिए तत्काल विपरीत लिंग मिलान एक स्वचालित अनुवादक और प्रोफाइल सत्यापन का सिस्टम प्रदान करता है। इस वीडियो चैट में ब्राउज़र और मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म सामाजिक संबंधों को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है। लेकिन इस प्लेटफार्म का कुछ लोग दुरुपयोग भी करते हैं तथा इसके माध्यम से कुछ लोग सेक्स रैकेट भी चला रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *