नोएडा में रोडरेज के बाद फायरिंग, पुलिस पर भी चलाई गोलियां; तीन बदमाश गिरफ्तार

नोएडा में रोडरेज के बाद फायरिंग, पुलिस पर भी चलाई गोलियां; तीन बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। नाेएडा क्षेत्र में रोडरेज में कार चालक पर गोली चलाने वाले तीन बदमाशों को थाना बादलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि इनके दो साथी फरार है। इनके पास से पुलिस ने चार देसी तमंचा, एक पिस्टल, कारतूस, तमंचे की नाल आदि बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस को बीती रात को सूचना मिली कि जीटी रोड बुलंदशहर से दादरी की ओर जा रही है तेज रफ्तार कार सवारों ने एक अन्य वाहन चालक के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चलाई है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस को अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के पास एक टोयोटा ग्लैंजा कर संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी दिखाई दी। जब पुलिस टीम कार के पास पहुंची तो कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर अचानक ताबड़तोड़ गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने संयम बरतते हुए कार सवार तीन बदमाशों को मौके से पकड़ लिया जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के नाम राहुल पुत्र सूर्य सिंह निवासी ग्राम साकीपुर उम्र 34 वर्ष, नीतू उर्फ कुलदीप पुत्र ज्ञानेंद्र निवासी ग्राम बडपुरा दादरी उम्र 38 वर्ष, मनोज उर्फ गुड्डू पुत्र चाहत राम निवासी जनपद बुलंदशहर उम्र 36 वर्ष है। उन्होंने बताया कि उनके दो साथी अर्जुन पुत्र अजय पाल और नवीन पुत्र बदले मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि उनके पास से पुलिस ने चार देशी तमंचा, एक पिस्तौल, कारतूस, तमंचे की नाल आदि बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि वे लोग रात के समय कार में सवार होकर जा रहे थे। पीछे से आ रही कार के चालक ने साइट देने के लिए कई बार हॉर्न बजाया। इस बात से उन्हें गुस्सा आ गया, तथा उन्होंने कार चालक पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि फरार बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *