नोएडा में रफ्तार का कहर: अलग-अलग सड़क हादसों में 7 साल की बच्ची समेत तीन की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजे शव

नोएडा में रफ्तार का कहर: अलग-अलग सड़क हादसों में 7 साल की बच्ची समेत तीन की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजे शव

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा में विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में हेमंत त्रिपाठी (47) पुत्र रमेश चंद्र त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में रईस (30) पुत्र खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गए। वह मूल रूप से जनपद पलवल हरियाणा के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में सारीका (7) पुत्री इस्लामुद्दीन की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *