नोएडा में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो अन्य लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी

नोएडा में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो अन्य लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी

नोएडा। नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग में रहने वाली एक युवती ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात मंगलवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बिसरख के प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि कुमारी सिमरन पुत्री भगवान दास (३१) वृंदावन गार्डन सोसायटी चिपियाना बुजुर्ग में रहती थी। उन्होंने अज्ञात कारणों से बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी अमित खारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के मंगरौली गांव में रहने वाले देवेंद्र कुमार (40) की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

इसी तरह थाना सूरजपुर के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाले अजय यादव(५६)पुत्र देवदत्त की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *