नोएडा में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला से उसके मकान मालिक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सेक्टर-39 पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार रात उसका मकान मालिक अनुराग शास्त्री अपने दोस्त रामानंद के साथ उस समय उसके घर में जबरन घुस आया, जब वह अकेली थी।
बालियान के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि अनुराग और रामानंद ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें जल्द अदालत में पेश किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *