नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में बिसरख थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के चेरी काउंटी सोसाइटी के पास गुरुवार सुबह को एक 37 वर्षीय अज्ञात पुरुष को बिजली के खंभे से करंट लग गया। इस घटना में उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।


