नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, युवती समेत दो लोगों से कीमती मोबाइल लूटे

नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, युवती समेत दो लोगों से कीमती मोबाइल लूटे

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों से बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती समेत दो लोगों से कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को खुशी सिंह पुत्री विनोद सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 73 में रहती है। पीड़िता के अनुसार बीती रात को आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी के सामने से वह पैदल जा रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनसे उनका मोबाइल फोन लूट लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर -20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि विकास सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मूल रूप से जनपद अलीगढ़ के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार वह बीती रात को डीएलएफ मॉल के पास अपनी कार में बैठे हुए थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए तथा उन्होंने उनका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *