नोएडा में पांचवीं मंजिल से गिरा मजदूर, ऊपर से शीशा भी आ गिरा; इलाज के दौरान 27 वर्षीय नारद कुमार की मौत

नोएडा में पांचवीं मंजिल से गिरा मजदूर, ऊपर से शीशा भी आ गिरा; इलाज के दौरान 27 वर्षीय नारद कुमार की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना एक्सप्रेस -वे क्षेत्र के सेक्टर 129 में निर्माणाधीन एक बिल्डिंग में काम करते समय एक मजदूर पांचवी मंजिल से शीशा लगाते समय असंतुलित होकर नीचे गिर गए। उसके ऊपर शीशा भी गिर गया। चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

थाना एक्सप्रेस के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि नारद कुमार पुत्र दिनेश मुखिया उम्र 27 वर्ष मूलनिवासी बेगूसराय बिहार नोएडा मे रहते थे। सेक्टर 129 स्थित पारस एवेन्यू नामक बिल्डिंग में वह सोमवार की शाम को शीशा लगाने का काम कर रहे थे। शीशा लगाते समय वह पांचवीं मंजिल से असंतुलित होकर नीचे गिरे। उनके पीछे-पीछे ऊपर से शीशा भी गिरा। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *