नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, बिल्डर समेत 7 पर मुकदमा; सुरक्षा इंतजाम नहीं होने का आरोप

नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, बिल्डर समेत 7 पर मुकदमा; सुरक्षा इंतजाम नहीं होने का आरोप

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बिसरख क्षेत्र में निर्माणाधीन एक बिल्डिंग से गिरकर हुई मजदूर की मौत के मामले में उसके भाई ने बिल्डर सहित सात लोगों के खिलाफ आज मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को बंटी पुत्र लालमन निवासी जनपद बुलंदशहर ने थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 27 सितंबर को उसके भाई पंकज को बिल्डर दिनेश शर्मा आदि ने काम करने के लिए बुलाया था। पीड़ित के अनुसार उसका भाई काम करने के लिए गया।

27 सितंबर की शाम को काम करते समय उसके भाई की दूसरी मंजिल से गिरकर चोट लगने की वजह से मौत हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बिल्डर ने साइट पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं किया था, जिसकी वजह से उसके भाई की मृत्यु हुई। उसने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिल्डर दिनेश शर्मा, सुदेश चौहान, लोकेश पंडित, मोहन चौहान, ठेकेदार कृष्ण, ठेकेदार पारस और ठेकेदार विजेंद्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *