नोएडा में निर्माणाधीन पीएसी कैंपस में ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा में निर्माणाधीन पीएसी कैंपस में ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के लुक्सर के पास निर्माणाधीन पीएसी कैंपस के निर्माण कार्य में काम कर रहे एक मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

थाना ईकोटेक- प्रथम के प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने शनिवार को बताया कि पुष्पेंद्र (40) लुक्सर गांव के पास निर्माणाधीन पीएसी बटालियन के निर्माण कार्य में लगे थे। उन्होंने बताया कि काम करते समय शुक्रवार को वह ऊंचाई से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *