नोएडा में नाले में मिला पिकअप वैन चालक का शव, हादसे की आशंका

नोएडा में नाले में मिला पिकअप वैन चालक का शव, हादसे की आशंका

नोएडा। थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 6 स्थित एक कोरियर कंपनी में काम करने वाले पिकअप वैन के चालक का शव शुक्रवार सुबह नाले में मिला है। पुलिस को आशंका है कि वह शराब के नशे में अपने पिकअप वैन पर सो रहे थे। रात के समय असंतुलित होकर नीचे गिरकर नाले में जा गिरे, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि एटा निवासी वेद प्रकाश (31) सेक्टर 6 स्थित एक कोरियर कंपनी में अपना पिकअप वैन चलाते थे। बीती रात को वह खाना खाने के बाद अपने पिकअप वैन के छत पर गद्दा डालकर सो गए। शुक्रवार सुबह उनका शव पिकअप वैन के पास से गुजर रही गहरी नाली में पड़ा मिला है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक शराब के नशे में रात को सोते समय असंतुलित होकर पिकअप वैन से नीचे गिरे, तथा वहां से गुजर रही नाली में मुंह के बल पड़े मिले हैं। नाली में भरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *