नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी के पास आज सुबह के एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि सलारपुर गांव के पिलर नंबर 83-84 के पास एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक मोची का काम करता था।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

