नोएडा। नोएडा के थाना फेस-दो क्षेत्र में हौजरी कॉम्प्लेक्स के पास मंगलवार को कूड़ा बिनने वाले एक 16 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना फेस दो के प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान दिव्यांशु (१६) पुत्र रविदास मूलरूप से जनपद औरैया निवासी के रूप में हुई है।हौजरी कॉम्प्लेक्स के पास वह आज कूड़ा बिन रहा था, तभी बिजली के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।


