नोएडा में थार का कहर! खेत के पास खड़े 34 वर्षीय नविंद्र सिंह को कुचला, इलाज के दौरान मौत

नोएडा में थार का कहर! खेत के पास खड़े 34 वर्षीय नविंद्र सिंह को कुचला, इलाज के दौरान मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना दादरी क्षेत्र में एक थार जीप के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए खेत के किनारे खड़े एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस घटना में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि योगेश भाटी ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा भाई नविंद्र सिंह उम्र 34 वर्ष घर से अपने खेत पर गया था। अजायबपुर से कोट नहर पुल की तरफ वाली सड़क पर ओमपाल भाटी खेत की बाउंड्री के पास वह सड़क किनारे खड़ा था, तभी एक काले रंग की थार जीप वहां पर आई और उसने सीधे उसके भाई को टक्कर मार दिया।

उसका भाई इस घटना में काफी दूर जाकर गिरा। उनके अनुसार थार चालक मौके से भाग गया, वह तथा उनके जानकार लोग घटना की सूचना पाकर वहां पहुंचे तथा नविद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि रास्ते में उपचार के लिए जाते समय उनके भाई ने बताया था कि थार वाले ने उनके साथ यह घटना किया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात को उनके भाई की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *