नोएडा में गैस लीक से मजदूर कैंप में भीषण आग, जान तो बची लेकिन सपनों की कमाई खाक

नोएडा में गैस लीक से मजदूर कैंप में भीषण आग, जान तो बची लेकिन सपनों की कमाई खाक

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के रायपुर गांव में बने एक लेबर कैंप में मंगलवार सुबह आग लगी गई। इस कैंप में करीब 60 मजदूर रह रहे थे। दमकल विभाग को सूचना मिलेगी कुछ लोग आग में फंस गए हैं। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज सुबह सात बजे के करीब दमकल विभाग को सूचना मिली कि रायपुर गांव की एक बिल्डिंग में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमे और पुलिस ने आग बुझाने का काम शुरू किया। पांच गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। शुरुआती दौर में दमकल विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अंदर फंस गए हैं। आग बुझाने के बाद कुल डाउन की प्रक्रिया जारी है। कोई भी मजदूर अंदर फंसा हुआ नहीं था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सुबह के समय खाना बनाते समय रसोई गैस लीक होने की वजह से यह आग लगी है। आग लगने की वजह से वहां पर मौजूद गैस सिलेंडर बम की तरह फटने लगे। जिससे आसपास में दहशत का माहौल पैदा हो गया। दमकल विभाग को भी आग बुझाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

इस हादसे में मजदूरों का सारा सामान और संचित की गई धनराशि, कपड़े, खाने-पीने का सामान, जल गया। मजदूर रामकिशन ने बताया कि उनके घर पर शादी थी। उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए काफी सामान्य इकट्ठा किया था। वह अगले हफ्ते घर जाने वाले थे। इसी बीच यह घटना हो गई। मजदूर रवि कुमार ने बताया कि उसकी सारी मेहनत की कमाई आग में खाक हो गई। कई मजदूरों ने बताया कि उनके खाने-पीने के भी लाले पड़ गए हैं। अब वह अपना गुजारा कैसे करेंगे। वहीं आग की सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी और कुछ सामाजिक संगठन भी मौके पर पहुंचे हैं। कुछ लोग मजदूर के खाने-पीने की व्यवस्था कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *