नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में एक अज्ञात व्यक्ति समेत चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पलवल से कासना की तरफ जा रहे एक ट्रक से बीती रात राजस्थान नंबर के ट्रक की टक्कर हो गई। इस घटना मे राजस्थान नंबर के ट्रक चालक फखरुद्दीन (36) पुत्र जूम्मो निवासी जनपद अलवर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 59 के पास योगेंद्र कुमार राय (25) पुत्र ब्रिज किशोर मूलनिवासी जनपद कानपुर अपने दोस्त के साथ सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि रविंद्र सिंह (34) पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम लोहारली टोल के पास बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर -63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि बीती रात को एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति दिल्ली मेरठ हाईवे पर पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के हिंडन नदी के पास एक 51 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *