नोएडा के सदरपुर में 23 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाने की बात आई सामने

नोएडा के सदरपुर में 23 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाने की बात आई सामने

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने आज तड़के अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय उसके परिजन खाटू श्याम के कीर्तन में भाग लेने गए थे।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाला अजय (23) ने आज तड़के अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसने फंदा लगाने से पूर्व एक वीडियो बनाई। उन्होंने बताया कि उसके परिजन घटना के समय खाटू श्याम के कीर्तन में भाग लेने गए थे। जब परिजन लौट कर आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उसे फंदे से उतार कर नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *