नोएडा। नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में युसूफपुर चक शाहबेरी गांव में बुधवार सुबह एक मकान में भयंकर आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में दो लोग झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मकान में लगी को बुझाने के लिए दमकल विभाग की 06 गाड़ियां मौके पर लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि जहां पर आग लगी थी वहां पर घनी बस्ती है। आग बुझाने में दमकल विभाग को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान रेस्क्यू कर दो लोगों को बचाया गया है। दोनों को झुलसी हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर कूल डाउन की प्रक्रिया जारी है।


