नोएडा की गोशाला में रहने वाली महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

नोएडा की गोशाला में रहने वाली महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

नोएडा। उत्तर प्रदेश जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा के थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के असगरपुर डूब क्षेत्र में स्थित गोशाला में रहने वाली एक महिला ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवती उर्फ सीमा(25) पत्नी कल्लू मूल निवासी जनपद शाहजहांपुर असगरपुर गांव के डूब क्षेत्र में स्थित गोशाला में अपने पति के साथ रह रही थी। उनके पति गोशाला में केयरटेकर के रूप में काम करते हैं।

 

उन्होंने बताया कि बीती रात को सोमवती ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला का उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद था। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि महिला के किसी युवक से प्रेम संबंध थे। उसी बात को लेकर पति विरोध करता था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *