नेत्रदान सर्वश्रेष्ठ दान दो व्यक्तियों की आंखों को रोशनी मिलती है, मानसी शर्मा व निधि कश्यप को जियालाल प्रेमवती सम्मान मिला, भारत सरकार द्वारा 37 वे राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता के पखवाड़े अंतर्गत लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट 321 c-1एवं जिला रेडक्रॉस समिति बागपत के संयुक्त तत्वाधान में नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर अमीनगर सराय में आयोजित नेत्रदान को प्रेरित करते हुए पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता कुमारी मानसी शर्मा ने प्रथम स्थान एवं कुमारी चिंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया स्लोगन राइटिंग हिंदी में कुमारी निधि कश्यप ने प्रथम अर्पित डागर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया सभी विजेताओं को जियालाल प्रेमवती अग्रवाल सम्मान से एवं ट्रॉफी देकर एवं उपहार देकर जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव एवं चेयरमैन अंधता निवारण समिति लॉयन अभिमन्यु गुप्ता सचिव लॉयन ईश्वर अग्रवाल लॉयन संजय गर्ग एवं आचार्य गजेंद्र जी प्रधानाचार्य नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर अमीनगर सराय एवं राकेश बंसल शिव कुमार मित्तल विपुल जैन अंकित जिंदल ने सम्मानित किया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला अध्यक्ष लॉयन संजय गर्ग ने कहा नेत्र दान सर्वश्रेष्ठ दान है यह मृत्यु उपरांत होने वाला दान है इससे दो व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आ जाती है मृतक की आंखें दुनिया को देखती है नेत्रदान की सुविधा निशुल्क मिलती है प्रधानाचार्य आचार्य गजेंद्र जी ने कहा छात्र अपने परिवारों में जाकर नेत्रदान की जानकारी प्रदान करें और दृष्टिदूत की भूमिका निभाए कार्यक्रम में लगभग ढाई सौ भैया बहनों ने भाग लिया कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष लॉयन ईश्वर अग्रवाल ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी इस अवसर पर नेत्रदान के संकल्प पत्र भी वितरित किए गए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 24 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया क्लब के सचिव लॉयन पंकज गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया
