नीमा स्थापना दिवस पर नीमा एसोसिएशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित

नीमा स्थापना दिवस पर नीमा एसोसिएशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर। नीमा स्थापना दिवस पर जे पी हॉस्पिटल नोएडा द्वारा किडनी रोग सीएमई का मुजफ्फरनगर के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 13 अप्रैल नीमा का स्थापना दिवस है इस अवसर पर एक विशेष सीएमई डॉ अशोक शर्मा एवं डॉ सुभाष चौहान की अध्यक्षता एवं संचालन में तथा मुख्य अतिथि डॉ रवि कुमार जेपी हॉस्पिटल नोएडा के नेफ्रोलॉजी विभाग एवं किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ की उपस्थिति में आयोजन किया गया
सर्वप्रथम धन्वंतरी माल्यार्पण दीप प्रज्वलन एवं स्तुति डॉ वी डी भारद्वाज डॉ अशोक शर्मा डॉक्टर सुभाष चौहान डॉक्टर बृजेश शास्त्री डॉ अश्विनी अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि द्वारा की गई। स्थापना दिवस के बारे में डॉक्टर बीडी भारद्वाज द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा डॉ मुश्ताक हुसैन सचिव द्वारा हैप्पी नीमा फाउंडेशन डे पर सभी को शुभकामनाएं दी गई मुख्य अतिथि को बुके देकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया मुख्य वक्ता डॉ रवि कुमार सिंह द्वारा किडनी रोग तथा किडनी ट्रांसप्लांट के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला तथा कोरोना काल में किडनी एवं अन्य रोगों से पीड़ित रोगियों को होने वाले दुष्प्रभाव के इलाज की विस्तृत जानकारी के साथ-साथ क्या क्या सावधानी दिनचर्या में रखनी चाहिए इस बारे में अवगत कराया आज की मीटिंग में युवा चिकित्सकों की उपस्थिति विशेष चर्चा का विषय रही जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया मुख्य वक्ता को डॉक्टर अशोक शर्मा डॉक्टर सुभाष चौहान एवं मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव अमजद अली द्वारा परितोष से भी सम्मानित किया गया। अंत में डॉ खालिद सिद्दीकी आनंद हॉस्पिटल द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया और साथ में मीडिया का भी तहे दिल से धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार डॉ शशि भूषण त्यागी डॉक्टर भारद्वाज डॉ भावना डॉक्टर नीता डॉक्टर कल्पना डॉक्टर नीरू गुलाटी डॉक्टर अब्दुल खालिद आनंद हॉस्पिटल डॉक्टर चेतन कौशिक डॉक्टर नरेश कुमार डॉ महेश शर्मा डॉक्टर बी पी सिंह डॉक्टर वाय पी खालसा डॉ प्रदीप शर्मा डॉ सुधा डॉक्टर प्रवीण पालीवाल डॉक्टर अर्जुन रिया डॉ आशीष कुमार भूषण आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *