नींबू के लिए सास को जान से धोना पड़ा हाथ, रिश्तेदारों ने उतारा मौत के घाट

नींबू के लिए सास को जान से धोना पड़ा हाथ, रिश्तेदारों ने उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली। महिला के मायके व गांव के लोगों ने मृतका ससुर और सास पर नींबू तोड़ने के विवाद में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। महिला का मायका पताही थाना क्षेत्र के बाराशंकर के चकितवल में है।

महिला की मौत के बाद से ससुराल वाले फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

मायके वालों का आरोप है कि बुधवार को काजल ने अपने पति सुनील को फोन कर बताया कि उसकी गोतनी चोरी-छिपे नींबू तोड़ रही है। इस पर सुनील ने फोन पर ही फतुहा गांव के अपने एक संबंधी को चैनपुर जाकर स्थिति की जानकारी देने को कहा।

हालांकि उसका संबंधी जब चैनपुर पहुंचा तो काजल का वहां पर शव देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

वहीं, घटना का पता चलने पर पुलिस इंस्पेक्टर कल्पना कुमारी, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नींबू को लेकर विवाद में गला दबाकर हत्या की बात पता चली है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *