नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान,अगले पांच साल में देश में बैन हो जाएगा पेट्रोल

देश में बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इस बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को एक बड़ा बयान किया है। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर उन्होंने कहा है कि अगले पांच साल में देश से पेट्रोल को खत्म कर दिया जाएगा। इसपर बैन लगा दिया जाएगा।

दरअसल, अकोला में डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नितिन गडकरी ने कहा कि अब विदर्भ में बने बायो-एथेनॉल का इस्तेमाल वाहनों में किया जा रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन को कुएं के पानी से बनाया जा सकता है और 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा सकता है। गडकरी ने कहा कि अगले पांच साल में देश से पेट्रोल खत्म हो जाएगा।

गडकरी ने कहा कि इथेनॉल पर एक फैसले से देश को 20,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है। निकट भविष्य में दोपहिया और चार पहिया वाहन ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल और सीएनजी पर आधारित होंगे। उन्होंने कहा कि विदर्भ से कपास बांग्लादेश को निर्यात करने की योजना है, जिसके लिए विश्वविद्यालयों के सहयोग की आवश्यकता है। विदर्भ में किसानों की आत्महत्या को रोकने के लिए विश्वविद्यालय बहुत कुछ कर सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *