नाश्ते की जगह चाय मिलने पर ससुर ने बहु को गोली मारी

नाश्ते की जगह चाय मिलने पर ससुर ने बहु को गोली मारी

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे के रोबाडी इलाके में एक व्यक्ति ने निजी पिस्तौल से अपनी बहु को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रबोडी थाने के अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता ने गुरुवार को अपने ससुर काशीनाथ पाटिल (76) को नाश्ते की जगह सिर्फ चाय परोसी, जिसके बाद गुस्से में उसने पिस्तौल निकाल कर बहु को गोली मार दी।
पुलिस ने बताया कि महिला को पेट में गोली लगी। उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *