नाले की दीवार गिरने से दबे दोनों मजदूरों के शव निकाले गए

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में एक नाले की दीवार गिरने से मलबे में दबे दो मजदूरों के शवों को रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाल लिया गया। इनमें एक का शव कल रात्रि में, जबकि दूसरे के शव को आज सुबह निकाला गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बैरागढ़ के पुरानी सिंधु टॉकीज के पीछे एक नाले की दीवार कल दोपहर बारिश के चलते अचानक गिर गयी। इस घटना में दो मजदूर दब गए थे। मलबे में दबे दोनों मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मंसूर उद्दीन का शव रात्रि में निकाल लिया गया, जबकि नरेश बिलाला का शव आज सुबह निकाला गया।
रेस्क्यू दल द्वारा दोनों मजदूरों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजवा दिया गया है। सिंधु टॉकीज के पीछे एक नाला है, जिसकी दीवार से लगकर एक बहुमंजिला इमारत का काम चल रहा था। इस काम में लगभग पच्चीस मजदूर लगे हुए थे। इसी दौरान तेज बारिश के चलते नाले की दीवार अचानक गिर गयी और दो मजदूर उसके मलबे में दब गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *