नाइट क्लब के बाहर नशे में भिड़ीं मॉडल, फाड़ डाले एक-दूसरे के कपड़े,वीडियो वायरल

नाइट क्लब के बाहर नशे में भिड़ीं मॉडल, फाड़ डाले एक-दूसरे के कपड़े,वीडियो वायरल

नई दिल्ली। शराब के नशे में आपने दो आदमियों को आपस में अकसर लड़ते हुए हुए देखा होगा। क्या आपने कभी दो सुपर मॉडल को बीच सड़क आपस में लात-घूंसे करते देखा है? स्लोवाकियाई नाइट क्लब का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

जिसमें दो ब्रिटिश ग्लैमर मॉडल एक-दूसरे को घूंसे और लात मार रही हैं। एक-दूसरे के बालों को खींचकर सड़क पर पटक रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ब्रिटेन की रहने वाली दोनों मॉडल क्रिस्टल फोस्टर और बेथ एडम्स को स्लोवाकिया के एक नाइट क्लब में फीस देकर बुलाया गया था। नाइट क्लब में पार्टी के दौरान ब्रिटेन की दोनों मॉडलों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था।

बताया जा रहा है कि दोनों मॉडल एक-दूसरे की दोस्त भी हैं। क्लब के बॉडीगार्ड्स ने देखा और हस्तक्षेप नहीं करने का फैसला किया, क्योंकि दोनों एक दूसरे के साथ हिंसक रूप से लड़ रही थी।लड़ाई के बीच में एक आदमी एक सुनहरे बालों वाली विग को वापस करने के लिए भी आता है, लेकिन मॉडल उन पर ध्यान नहीं देती और उनकी लड़ाई जारी रहती है।

वीडियो में मॉडल एक-दूसरे से नाइट क्लब के बाहर मारपीट करते हुए नजर आ रही हैं। दोनों मॉडल एक-दूसरे को बीच सड़क पर लात मारते, थप्पड़ जड़ते, घूंसे मारते और बाल खींचते हुए दिख रही हैं।

ब्रतिस्लावा के नाइट क्लब माउ बार में यह झगड़ा चल रहा था, तब वहां पर भीड़ भी जमा हो गई थी। दोनों मॉडल के बीच झगड़ा इतना भीषण था कि उन्हें अपने कपड़ों तक का भी ख्याल ना रहा। लड़ाई के दौरान दोनों ने एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले।

इस झगड़े की सामने आई तस्वीरों में दोनों सड़क पर सेमी न्यूड अवस्था में देखी जा सकती हैं। क्रिस्टल का कहना है कि प्रचार कार्यक्रम में बाउंसरों द्वारा हमला किए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ।

इस हंगामे में एक मॉडल का फोन भी टूट गया. क्योंकि बाउंसर ने क्लब के बाहर क्रिस्टल पर हमला कर दिया था। एक मॉडल ने कहा कि उसने पहले मुझे धक्का दिया, फिर मेरे शरीर पर हमला कर दिया। मैं अपना बचाव कर रही थी, लेकिन विवाद बढ़ता गया, फिर मैं भी पीछे नहीं हटी।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *