Posted inराज्य नवादा में पुलिस पर पथराव, छह पुलिसकर्मी घायल,12 ग्रामीण गिरफ्तार Posted by admin September 1, 2022No CommentsPosted inराज्य नवादा। बिहार में नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गये । पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि पिछले शुक्रवार को काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी विजय मांझी को पुलिस ने शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन मंगलवार को विजय का शव एक पेड़ में फंदे से लटका मिला। बुधवार की रात पुलिस पोस्टमार्टम के बाद विजय मांझी के शव को परिवार को सुपुर्द करने गई थी, तभी उग्र ग्रामीणों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया। इस घटना में शाहपुर पुलिस आउट पोस्ट में पदस्थापित एसआई रविकांत उपाध्याय और काशीचक थाना में पदस्थापित एएसआई दुर्गा प्रसाद के अलावा चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एसआई रविकांत उपाध्याय को पावापुरी विम्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि पथराव के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों की गिरफ्तारी और जेल में बंदी की मौत के जिम्मेवार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए उग्र लोगों ने एम्बुलेंस पर शव को रखकर सरकट्टी- काशीचक पथ को जाम कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं। Post Views: 6 admin View All Posts Post navigation Previous Post ताजमहल का नाम नहीं होगा तेजो महालय, इस वजह से टला प्रस्तावNext Postदिव्यांगजन विभागीय पोर्टल पर जाकर अपनी पेंशन में मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड लिंक कराये-जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी