नरोत्तम ने दिया खिलाड़ियों को स्टेडियम में ठहर कर प्रैक्टिस करने का आश्वासन

नरोत्तम ने दिया खिलाड़ियों को स्टेडियम में ठहर कर प्रैक्टिस करने का आश्वासन

दतिया। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ़ नरोत्तम मिश्रा ने खिलाड़ियों को यहाँ स्टेडियम में ठहर कर प्रैक्टिस करने की सुविधा देने का आश्वासन दिया।
डॉ़ मिश्रा से आज सुबह यहाँ उनके निवास पर चिरूला ग्राम से कुछ युवा खिलाड़ी मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान युवाओं ने उन्हें बताया कि सभी खिलाड़ी हैं और अपनी तैयारियां बेहतर करने के लिए गांव से दतिया स्टेडियम तक नियमित आवागमन एवं विशेष अवसरों पर स्टेडियम में ही ठहरकर प्रैक्टिस की सुविधा चाहते हैं। इस पर डाँ मिश्रा ने कहा कि वे शीघ्र ही स्टेडियम जाएंगे और व्यवस्थाओं का आंकलन करेंगे। इसके बाद संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर खिलाड़ियों की समस्या का शीघ्र निवारण कर दिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *