नरेश टिकैत ने किया बड़ा ऐलान,श्रीकांत त्यागी को लेकर बोले….

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि नोएडा के श्रीकांत त्यागी को बिना शर्त रिहा किया जाए। त्यागी समाज के लोग देशभक्त हैं, शिक्षित हैं। प्रकरण को बातचीत के माध्यम से सुलझाया जा सकता था। 21 अगस्त को नोएडा में होने वाली महापंचायत में वह भी शामिल होंगे।

मुजफ्फरनगर में चीनी मिल पर आयोजित पंचायत में शामिल होने पहुंचे भाकियू अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि श्रीकांत त्यागी पर आरोप के बाद सरकार ने गैंगस्टर लगाकर उसे 25 हजार का इनामी बना दिया। यह प्रकरण बातचीत के माध्यम से भी सुलझाया जा सकता था।

उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि श्रीकांत त्यागी से गैंगस्टर हटाए और उसे बिना शर्त रिहा करे। महिला के आरोपों की जांच सरकार को निष्पक्ष एजेंसी से करानी चाहिए। त्यागी समाज हमेशा भारतीय किसान यूनियन में डटकर रहा है। समाज ने किसानों के हर मोर्चे पर साथ दिया है, हम उनके साथ हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *