शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सिंधु नदी में पानी में डूबने से एक चरवाहे की माैत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम लगदा के पास सिंधु नदी में डूबने से चरवाहा महाराज सिंह लोधी की कल मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने उसका शव बरामद कर लिया है।

