नदयाल जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगें गडकरी

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आगामी 25 सितम्बर को होने वाली पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी होंगे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति अध्यक्ष प्रो. मोहन लाल छीपा ने बताया कि धानक्या स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक पर पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की 106 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि जयंती समारोह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उद्योगपति एवं समाज सेवी विनय चोरडिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री उप-मुख्यमंत्री मणिपुर अध्यक्ष भाजपा मणिपुर टी. चाहोबा सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रमेश अग्रवाल क्षेत्र संघचालक, राजस्थान करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *