नड्डा ने मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 73वें जन्मदिन पर भावभीनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

श्री नड्डा ने अपने संदेश में कहा, “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हमारे प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की सादर शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व ने भारत के भाग्य व भविष्य को नई दिशा दी है।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के अमृतकाल के पुनीत अवसर पर ‘पंच प्रण’ के माध्यम से आपने नवीन भारतीय चेतना को आकार दिया है। हमारी सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक अधिष्ठान प्राप्त हुए हैं। इनके सार्वकालिक निरंतरता के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कृतसंकल्पित है।

श्री नड्डा ने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि हमें सदैव आपका नेतृत्व प्राप्त होता रहे। आप यशस्वी हों, आप दीर्घायु हों।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *