नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूलते थे रंगदारी, जालौन पुलिस ने तीन शातिर दबोचे

नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूलते थे रंगदारी, जालौन पुलिस ने तीन शातिर दबोचे

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन की कालपी कोतवाली पुलिस ने नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के तीन आरोपिताें को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से रंगदारी के रूप में वसूले गए 9200 रुपये, एक मोबाइल फोन तथा एक आरोपित के पास से अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

क्षेत्राधिकारी ( सीओ ) कालपी राजेश कमल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपित एक एप के माध्यम से लोगों को फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उनसे ब्लैकमेलिंग करते थे और फिर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी वसूलते थे।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह जालौन के निर्देशन में गठित टीम ने दर्ज मुकदमा की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपिताें सनी पुत्र संदीप कुमार निवासी सोहरापुर, पुष्पेन्द्र कुशवाहा उर्फ बाबा निवासी छौंक तथा पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ राजा निवासी मोतीनगर-जोल्हूपुर को जोल्हूपुर-मदारीपुर रोड स्थित वन विभाग के वॉच टॉवर के पास जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तारी के दौरान पुष्पेन्द्र कुशवाहा उर्फ बाबा के पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। सीओ राजेश कमल ने बताया कि मामले में साहिल नामक एक अन्य आरोपित अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपिताें को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *