नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने की संभाग चयन समितियों की घोषणा

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए संभाग चयन समितियों की घोषणा कदी।

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ग्वालियर-चंबल संभाग चयन समिति में विवेक शेजवलकर को संयोजक और लाल सिंह आर्य को सह संयोजक बनाया गया है। सागर संभाग में भूपेंद्र सिंह संयोजक और सह संयोजक बृजेंद्र प्रताप सिंह बनाए गए हैं।

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग चयन समिति में हेमंत खंडेलवाल संयोजक और रामपाल सिंह सह संयोजक बनाए गए हैं। रीवा-शहडोल संभाग में राजेंद्र शुक्ला को संयोजक और श्रीकांत देव सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। मधु वर्मा इंदौर संभाग के संयोजक और गजेंद्र पटेल सह संयोजक बनाए गए हैं।

उज्जैन संभाग के लिए जगदीश देवड़ा को समिति का संयोजक और इंदर सिंह परमार को सहसंयोजक बनाया गया है। पार्टी ने नगर पालिका और निगम चुनाव प्रभारियों की भी घोषणा की है। मुरैना के प्रभारी रणवीर सिंह रावत और ग्वालियर के लिए जीतू जिराती को प्रभारी बनाया गया है। सागर से मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सतना के लिए श्याम महाजन और रीवा के लिए श्रीकांत देव सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

सिंगरौली में राजेश पांडे, कटनी में जितेन लिटोरिया और जबलपुर में विजय दुबे को प्रभारी नियुक्त किया गया है। छिंदवाड़ा के लिए शैलेंद्र बरुआ, भोपाल के लिए सुश्री कविता पाटीदार और देवास के लिए पंकज जोशी प्रभारी चुने गए हैं। उज्जैन में आलोक शर्मा, रतलाम में जयपाल सिंह चावड़ा, खंडवा में आशुतोष तिवारी और बुरहानपुर में केशव भदौरिया निकाय चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *