कांधला। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे के कैराना रोड स्थित राम मोहल्ला रामनगर से बंद मकान में चल रही नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बंद मकान से दर्जनों नकली सीमेंट के कट्टे सहित एक आरोपी गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
रविवार की शाम को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कस्बे के कैराना रोड स्थित मोहल्ला रामनगर में एक बंद मकान में नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री चल रही है! पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बंद मकान की घेराबंदी करते हुए मौके से आरोपी को दबोच लिया! पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 40 नकली अल्ट्राटेक सीमेंट के कट्टों सहित भारी मात्रा में नकली सीमेंट के कट्टों के रेपर भी बरामद किए हैं! पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रिजेक्ट सीमेंट को लाकर उसको पीसकर अल्ट्राटेक सीमेंट में मिलाकर सप्लाई करने का कार्य कर रहा है! पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह उक्त धंधा काफी दिनों से कांधला में रहकर कर रहा है! पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बिलाल निवासी कैराना बताया है! पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है! थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 40 नकली सीमेंट के कट्टे सहित भारी मात्रा में नकली सीमेंट के रैपर बरामद हुए हैं! पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।