धूल भरी आंधी चलने के आसार, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास

धूल भरी आंधी चलने के आसार, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास

नयी दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ ही धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत क्षेत्रों में लू चलने का अनुमान नहीं है।
राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंचने के बाद मंगलवार को पारा नीचे उतरा और अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 28.8 डिग्री दर्ज किया गया।
पूर्वानुमान के अनुसार, यहां छह मई को पारा फिर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है। उसके बाद नौ मई को तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *