बागपत। जिले भर में बुधवार को भगवान श्री कृष्ण की छठी धूमधाम के साथ मनाई गई।

नगर के मेरठ रोड स्थित शिव मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की छठी पर महिलाओं ने भजन- कीर्तन गाये और उसके बाद सभी को कढ़ी चावल के प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर निशांत वत्स, सुशील कुमार, अनिल, सुमित, शंभू, विनय, मोनू, सुधीर आदि थे। इसके अलावा नगर के श्री कृष्ण बोधाश्रम पक्का घाट मंदिर में भी श्री कृष्ण की छठी धूमधाम के साथ मनाई गई। यहां पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजन गाए और वह धार्मिक भजनों की धुनों पर जमकर नाची। उसके बाद मंदिर कमेटी के लोगों ने भगवान श्री कृष्ण को कढ़ी चावल व पंचमेवा के प्रसाद का भोग लगाया और उसके बाद उसका प्रसाद के रूप में वितरण किया। इस मौके पर प्रकाश चौधरी, अमित चंदोरिया, ललित माधव दास गोपाल, रोहित गुप्ता, गगन गोड एडवोकेट, रवि दत्त शर्मा, प्रमोद त्यागी, ललित शर्मा, रमेश वर्मा, गौरव छोटू, मन्नू शर्मा, गोपाल वर्मा आदि थे।
