धनखड़ ने दी रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है।

श्री धनखड़ ने शनिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि उनकी सादगी और सरलता सब को प्रेरित करती है।

श्री धनखड़ ने कहा,”पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी सादगी, सरलता और गरिमा हम सबको मानवता और सम्मान के साथ लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित करती है। भविष्य के सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *