दो बसों की टक्कर में 56 यात्री घायल

दो बसों की टक्कर में 56 यात्री घायल

कोल्लम। केरल के कोल्लम जिले के कडक्कल में सोमवार शाम 7.30 बजे एक पर्यटक बस के सरकारी केएसआरटीसी बस से टकरा जाने से लगभग 56 लोग घायल हो गए।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि 15 घायलों को कडक्कल सरकारी तालुक अस्पताल में और 41 को तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है।
स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में घायलों के लिए एक अलग वार्ड खोलने का निर्देश दिया है और साथ ही में अस्पताल में एक कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें 0471 2528300 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
दुर्घटना के तुरंत बाद सुश्री जॉर्ज ने आज रात तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।
इस बीच, हादसे के बाद थेनकासी-तिरुवनंतपुरम मार्ग पर यातायात डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा।
हादसे के दौरान टूरिस्ट बस में सवार पर्यटक थेनमाला इको टूरिज्म का दौरा कर परसाला जा रहे थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *